अवॉर्ड शो को सैफ अली खान ने बताया ढोंगी, कहा- सिर्फ पैसा कमाने का जरिया हैं!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म, भेदभाव और अवॉर्ड्स शो को लेकर काफी आलोचना हुई। इन आवॉर्ड्स नाइट को लेकर रणवीर शौरी समेत कई स्टार्स ने जमकर हमला बोला। अब इसी राह में सुशांत के को-स्टार सैफ अली खान का रिएक्शन सामने आया है। सैफ अली खान ने अवॉर्ड्स शो को पाखंडी बताया।
सैफ अली खान ने कहा कि उनकी नजरों में अवॉर्ड शो पूरी तरह से विश्वास खो चुके है। हालिया इंटरव्यू में सैफ ने कहा कि अब ये अवॉर्ड शो बस पैसा कमाने का जरिया बन चुके हैं। सैफ ने बताया कि कुछ समय पहले वह एक अवॉर्ड में गए थे जहां उन्हें बोला गया कि उन्हें वहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि नहीं वे उन्हें बेस्ट कॉमिक रोल के लिए अवॉर्ड देंगे। इस रवैये के बाद सैफ का अवॉर्ड नाइट्स से विश्वास ही उठ गया।
सैफ ने ये भी कहा कि आजकल के अवॉर्ड शो सिर्फ पैसा कमाने के लिए जाने जाते हैं। आज के समय में सबकुछ कमर्शियल हो चुका है। अवॉर्ड मिलने से लेकर अवॉर्ड में परफॉर्म करने तक सभी चीजों को पैसों पर निर्भर बताया।


Click it and Unblock the Notifications











