बेबो के नाम एक और विरासत, सैफ अली खान ने कतर में खरीदा पटौदी पैलेस जैसा एक नया बंगला

Saif Ali Khan Qatar House: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच अभिनेता ने बड़े इनवेस्टमेंट को लेक सुर्खियों में आ गए हैं। पुश्तैनी पटौदी पैलेस और आलीशान बांद्रा अपार्टमेंट के बाद, सैफ अली खान ने अपने नाम के साथ एक और आलीशान घर जोड़ा है और इस बार ये घर उन्होंने विदेश में खरीदा है। एक्टर ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में द रेसिडेंस में एक आलीशान घर खरीदा है।
सैफ अली खान ने खुद बताई ये बात
सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें इस जगह ने काफी अट्रैक्ट किया है। सैफ अली खान ने कहा- छुट्टियों के लिए बने घर या दूसरे घर के बारे में जरूर सोचना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो ये कि कतर बहुत दूर नहीं है और वहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हालांकि सबसे जरूरी चीज ये है कि घर सुरक्षित होना चाहिए और वहां रहना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
द्वीप के अंदर घर
सैफ अली खान ने आगे कहा- एक द्वीप के अंदर घर बहुत ही शानदार और सुंदर है। ये रहने के लिए एक प्यारी जगह है। जब आप वहां होते हैं तो आपको जो एहसास होता है वह जरूरी चीज है। वहां का व्यू और खाना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके कारण मैंने इस घर को खरीदने का फैसला किया।
शूटिंग करते हुए पसंद आई लोकेशन
एक्टर ने आगे कहा- मैं वहां कुछ काम के लिए गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था, तभी मैं उस प्रॉपर्टी पर रहा। मुझे लगा कि ये कमाल का है और प्राइवेसी और विलासिता के बारे में कुछ ऐसा था जो मुझे सचमुच पसंद आया।
इसलिए खरीद लिया घर
सैफ अली खान ने कहा- यहां फूड मेन्यू को क्यूरेट किया गया था। इस तरह की कई चीजें थीं, जो मेरा ध्यान खींच रही थीं। ये घर से दूर घर जैसा महसूस हुआ, इसलिए इसे खरीदना बहुत आसान था।


Click it and Unblock the Notifications