सैफ अली खान हुए बॉडी शेमिंग का शिकार, ट्रोल करते हुए बोले लोग- उम्र के साथ साथ इसकी..

सैफ अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। कुछ समय पहले फिल्म आदिपुरुष में अपना रावण वाले लुक लेकर ट्रोल हुए सैफ अली खान को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई जा रही है। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि बॉडी शेमिंग का सामना उनको करना पड़ा है और वो बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं।
बता दें कि आदिपुरुष एक्टर को गुरुवार दोपहर उनके घर के बाहर देखा गया और इंस्टाग्राम पर बैठे ट्रोल्स ने अभिनेता को उनके लुक्स, स्टाइल के लिए ट्रोल किया और यहां तक कि उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से भी कर डाली।
इस दौरान कई यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किए हैं जो कि सैफ अली खान के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा, ''घर पर बैठे बैठे मोटा हो गया है।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''ब्ल़डी एट्टीट्यूड अंकल।''

एक्शन सामने नहीं आया है
फिल्मबीट इस तरह के किसी ट्रोलर्स का समर्थन नहीं करता है। हालांकि सैफ अली खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इन ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

आदिपुरुष को लेकर ट्रोल
सैफ अली खान का जब आदिपुरुष लुक सामने आया और पता चला कि वो रावण का किरदार प्ले कर रहे हैं तो कुछ लोगों को उनका लुक नहीं पसंद आया था।

दूसरे धर्म के क्रूक शासक
सभी का कहना था कि वो रावण नहीं बल्कि दूसरे धर्म के क्रूक शासक ज्यादा लग रहे हैं। हालांकि इसको बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है।

ओम राउत
हालांकि फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा था कि वो फिल्म के ग्राफिक्स में बदवाल पर काम कर रहे हैं और काफी जल्दी धमाका होगा।

प्रभास और कृति सैनन
सैफ अली खान इस फिल्म में अभिनेता प्रभास और कृति सैनन के साथ नजर आने वाले हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











