..................... Saif Ali Khan Birthday Kareena Kapoor Khan Maldives vacation with Jeh, taimur Sara Ali khan wish father । सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना कपूर खान जेह और तैमूर के साथ पहुंची मालदीव, सारा अली खान पिता को किया विश - Hindi Filmibeat

करीना ने मालदीव में मनाया सैफ अली खान के साथ रोमांटिक बर्थडे, जेह के साथ दिखीं सारा अली खान

सैफ अली खान के लिए उनका 51 वां जन्मदिन बेहद खास है। एक तरफ जहां प्रोफेशनल लाइफ में वह आदिपुरुष में रावण की भूमिका को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने दूसरे बेटे जेह अली खान की नाम को भी लेकर भी सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ है।

लेकिन इन सबसे से दूर सैफ अली खान के जन्मदिन को फैमिली के साथ रोमांटिक वेकेशन बना दिया है करीना कपूर खान ने। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ पति सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी है। हाल ही में करीना कपूर खान बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ मालदीव पहुंची हैं।

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेह अली खान और तैमूर अली खान के साथ फोटो शेयर की हैं। साथ ही सैफ अली खान के साथ रोमांटिक पूल साइड फोटो में भी सैफ और करीना कपूर खान पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना ने सैफ के लिए किया प्यार का इजहार

करीना ने सैफ के लिए किया प्यार का इजहार

पहली फोटो में सैफ अली खान, करीना कपूर खान, जेह अली खान, तैमूर अली खान रिजॅार्ट में पूल के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान ने फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहना है। जेह साइड में लेटे हुए हैं। सैफ ने सफेद कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। तैमूर कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे मेरी जिंददी के प्यार को...अनंत समय तक, तुम्हारे साथ वह सब है जो मैं चाहती हूं।

सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की रोमांटिक फोटो

सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की रोमांटिक फोटो

दूसरी फोटो में एक साथ पूल में पानी के भीतर सैफ अली खान और करीना कपूर खान पीठ के बगल एक दूसरे को गले लगाए हुए दिख रहे हैं। सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर सारा अली खान ने भी अपने अब्बा के लिए एक खास पोस्ट और फैमिली फोटो शेयर की है। जेह के जन्म के बाद पहली बार करीना कपूर और सैफ फैमिली के साथ बाहर निकले हैं।

सारा अली खान ने भी जेह अली खान के साथ शेयर की फोटो

सारा अली खान ने भी जेह अली खान के साथ शेयर की फोटो

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ फोटो शेयर की है। जहां पर करीना कपूर खान की गोद में जेह अली खान भी नजर आ रहे है। तस्वीर में जेह अली खान के साथ सारा कुछ बोलते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सारा अली खान ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे अब्बा, धन्यवाद, मेरे सुपरहीरो होने के लिए..मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सारा अली खान की इन दो तस्वीरों में सभी की नजर जेह अली खान पर ही जाकर टिकती है।

सारा अली खान ने पिता सैफ को ऐसे किया जन्मदिन विश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X