ट्यूबलाइट टीज़र देख लिया तो अब देखिए दूसरा खान POSTER...दिसंबर धमाका पक्का!
सैफ अली खान की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो चुकी है। और उनकी रिलीज़ डेट से ये तो तय है कि 2017 के दिसंबर में खान धमाके ही होंगे।
जैसे ही सलमान खान का ट्यूबलाइट टीज़र रिलीज़ हुआ, उसके तुरंत बाद, एक और खान धमाका हुआ। और ये धमाका था बॉलीवुड के चौथे खान सैफ अली खान का जिनकी आने वाली फिल्म बाज़ार का पोस्टर जारी किया गया।
पोस्टर में सैफ अली खान उम्रदराज दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे चमक रही है मुंबई की पूरी दलाल स्ट्रीट। वहीं बैकग्राउंड में एक जवान सैफ अली खान की परछाई है।

गौरतलब है कि निखिल आडवाणी काफी समय से ये फिल्म बना रहे थे। पहले फिल्म में अक्षय कुमार थे जिन्होंने फिल्म छोड़ दी थी और फिर इसे ऋतिक रोशन कर रहे थे। ऋतिक ने भी हां करने के बाद फिल्म को मना कर दिया।
इसके बाद फिल्म संजय दत्त और सैफ अली खान को ऑफर की गई थी और सैफ अली खान ने तुरंत इस फिल्म के लिए हां कर दिया। अब आते हैं ज़्यादा धमाकेदार बात पर। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ हो रही है।
यानि कि दिसंबर में सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है, रणबीर कपूर की दत्त के अलावा इस फिल्म का भी फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। वहीं पोस्टर पर रोहन मेहरा का भी नाम है। रोहन विनोद मेहरा के बेटे हैं और अपना डेब्यू कर रहे हैं।
अब सैफ की ये फिल्म देखने के काफी सारे कारण हो गए। जानिए सैफ अली खान के 10 बेहद अलग फ्लेवर -


Click it and Unblock the Notifications











