सैफ अली खान की बुलैट राजा के ट्रेलर से लोग इंप्रेस!
सैफ अली खान की रेस 2 के बाद दूसरी फिल्म बुलैट राजा जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस साल रिलीज होने जा रही बुलैट राजा में सैफ अली खान ने अपने लुक्स और अपनी बॉडी पर काफी ध्यान दिया है। बुलैट राजा के बारे में बात करते हुए सैफ ने मीडिया को बताया कि बुलैट राजा के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। और साथ ही उनकी बॉडी पहले से काफी ज्यादा शेप में और बेहतरीन हो गयी है। बुलैट राजा के फर्स्ट लुक को देखने के बाद सभी फैन्स काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें सैफ और सोनाक्षी दोनों के लुक्स काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं।
सैफ अली खान ने बुलैट राजा के बारे में बताते हुए कहा कि बुलैट राजा एक उत्तर प्रदेश के माफिया की जीवन पर आधारित फिल्म है जिसमें भरपूर एक्शन है। एक्शन फिल्म करने के लिए ही उन्हें अपनी फिटनेस पर इतना ध्यान देना पड़ा। बुलैट राजा के फर्स्ट लुक को देखने के बाद लोगों ने काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों को सैफ अली खान के लुक्स काफी अच्छे लगे हैं और इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती भी लोगों को काफी भाई है। बुलैट राजा की शूटिंग के दौरान सैफ को काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था खासतौर पर जब वो लखनऊ में थे।
बुलैट राजा की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी को लेकर लोग काफी आश्वस्त हैं और उनका कहना है कि बुलैट राजा भी इस साल की हिट फिल्मों में से एक होगी। रेस 2 के बाद सैफ की ये दूसरी फिल्म होगी जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











