फाइनल हो गई एक और KHAN फिल्म.. कंगना के साथ जोरदार CLASH
सैफ अली खान की पिछली कुछ फिल्मों ने भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन फिर भी 2018 में उनकी बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। जनवरी में कालाकांदी के बाद.. अब सैफ की दूसरी फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल हो चुकी है।
दिसंबर 2018 भी धमाकेदार CLASH.. अजय देवगन से भिड़ेंगे ये सुपरस्टार!
सैफ अली खान स्टारर निखिल आडवाणी की फिल्म बाज़ार 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में सैफ के साथ चित्रागंदा सिंह, राधिका आप्टे और न्यूकमर रोहन मेहरा (विनोद मेहरा के बेटे) दिखेंगे।

इस फिल्म में सैफ अली खान स्टॉकब्रोकर की भूमिका में हैं। सूत्रों की मानें तो बाज़ार में सैफ एकदम निगेटिव अवतार में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का पहला लुक और पोस्टर रिलीज़ हो ही चुका है और लोगों ने पसंद भी किया है। वहीं, फिल्म में बतौर हीरो होंगे रोहन मेहरा।
खास बात है कि इसी दिन कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म मणिकर्णिका भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, 2018 की क्लैश करने वाली फिल्मों में एक यह नाम भी जुड़ गया है। कोई शक नहीं कि सैफ इस फिल्म से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत सकते हैं..
यहां देखते हैं सैफ अली खान के कुछ शानदार किरदार -


Click it and Unblock the Notifications











