सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच, पुलिस ने किया गलत आदमी को गिरफ्तार

saif ali khan

Saif Ali Khan Attacker Shariful Fingerprint did not match: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जबसे हमला हुआ है तब से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि उनके केस में लगातार अपडेट आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो 16 जनवरी को जिस शख्स ने सैफ अली खान के घर पर हमला किया था पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लगता है कि यह गुत्थी सुलझाना आसान नहीं है।

पुलिस ने किया गलत शख्स को गिरफ्तार ?
क्योंकि पुलिस ने जिस बांग्लादेशी इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था। उसके उंगलियों के निशान मेल नहीं खा रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जांच सीआईडी ने की थी। जिन्होंने अब आरोपी के फिंगरप्रिंट को निगेटिव बताया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पुलिस ने एक बार फिर गलत शख्स को पकड़ा।

आरोपी के नहीं मैच हुए फिंगलप्रिंट
आपको बता दें कि सैफ के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात जुट गई थी। तीन दिन की भारी तलाशी के बाद आरोपी को पकड़ा था। इस काम को अंजाम 40 टीम ने मिलकर किया था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि आरोपी के निशान उस निशान से मेल नहीं खाते जो सैफ अली खान के घर पर मिले थे। सोर्स की माने तो आरोपी के कुल 19 फिंगरप्रिंट लिए गए थे। जिसमें से आरोपी का एक भी निशान मेल नहीं खाया।

आरोपी के पिता ने कही ये बात
आपको बता दें कि शरिफुल को पकड़ने से पहले पुलिस ने दो अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन वह गलत निकले थे। बता दें कि शरिफुल के पिता ने भी कहा था कि सीसीटीवी में दिखाए जाने वाला शख्स उनका लड़का नहीं है। इतना ही नहीं आरोपी के पिता ने यह भी कहा था कि उनका बेटा बिना दस्तावेजों के भारत आ गया था क्योंकि बांग्लादेश रहना मुश्किल हो गया था। उसने होटलों में काम भी किया, लेकिन वह किसी पर हमला नहीं कर सकता। खासतौर पर इतनी बड़ी सेलिब्रिटी पर।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X