सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी निकला बांग्लादेशी! भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर बदले तीन नाम...

Saif Ali khan

Saif Ali khan attacker is a Bangladeshi: हमलावर ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार किया गया। जिस वजह से सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सैफ अली खान की सर्जरी हुई थी और अब डॉक्टर्स के मुताबिक सैफ खतरे से बाहर हैं।

आरोपी पर भारत का नहीं है पहचान पत्र
बता दें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आरोपी ने ऐसे- ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुन हर कोई चौंक गया है। दरअसल जांच पड़ताड़ के समय पुलिस ने आरोपी से उसका पहचान पत्र मांगा, लेकिन उसके पास कोई भी भारतीय पहचान पत्र नहीं था। इसके बाद आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक हुआ। बताया जा रहा है कि भारत के किसी भी कोने में उसका घर नहीं है और ना ही उसका कोई गांव और रिश्तेदार हैं।

आरोपी के तीन नाम आए सामने
बताया जा रहा है कि हमलावर भारत में हिंदू नाम से कई सालों से रह रहा था। जांच के समय उसके तीन नाम सामने आए हैं विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास। पुलिस के अनुसार सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी है। उसका पूरा नाम मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजाद है। उसके पास भारत का कोई भी पहचान पत्र नहीं है। इतना ही नहीं पुलिस ने आगे कहा कि वह बार-बार हिंदू नाम लेकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

6 महीने से भारत में था आरोपी
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी 6 महीने पहले ही भारत आया था। वह लंबे समय से मुंबई में था। कुछ समय तक हाउस कीपिंग कंपनी में भी काम किया था। आरोपी ने कुछ समय तक ठाणे में भी वेटर का काम किया है। पुलिस इस समय चांज में जुटी है। आरोपी को कस्टडी में लिया हुआ है पुलिस जानना चाहती है कि आरोपी किस लक्ष्य से सैफ अली खान के घर में घुसा था। अगर चोरी करना था तो घर से कुछ चुरा नहीं है अगर सैफ अली खान ही टारगेट थे तो उसने उनपर 6 बार वार किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X