सैफ अली खान पर वार करने वाले शख्स ने गुनाह किया कबूल, पुलिस को मिले सबूत

Saif Ali khan attacker confessed the crime: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए अटैक को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सुनने को मिल रही है। इस केस को लेकर मुंबई पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का कबूलनामा
जी हां, सैफ अली खान के केस से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की सैफ अली खान पर हमला करने वाले ने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपना कबूलनामा दिया है।
आरोपी के पिता ने किए कई खुलासे
इतना ही नहीं अरोपी से जुड़े कई खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के पिता मोहम्मद रूहुल आमीन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले हफ्ते ही उन्होंने अपने बेटे से बात की थी। उनका बेटा भारत आया तो वह किसी भी तरह का कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर नहीं आया था। अरोपी के पिता ने यह भी कहा कि उनका बेटे बाइक चलाने का काम करता है। उसने आज तक कुश्ती नहीं की है।
पुलिस को मिला सबूत
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का पुलिस को सबूत मिला है। पुलिस को आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज भी मिले है। इतना ही नहीं पुलिस ने सैफ अली खान के केस को दोबारा से रीक्रिएट किया है इसी दौरान उन्हें चाकू का तीसरा हिस्सा भी मिला।


Click it and Unblock the Notifications