सैफ अली खान पर चाकू से हमले के बाद 3 लोग गिरफ्तार, स्टाफ से भी होगी पूछताछ!

saif ali khan

Saif Ali Khan Attack- सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है और वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस वक्त उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि सैफ अली खान पर ये हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन सोर्स की मानें तो लोग चोरी के इरादे से घुसे थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो सैफ अली खान के घरवालों के लिए राहत की खबर हो सकती है।

3 लोगों को गिरफ्तार किया गया

पता चला है कि मुंबई पुलिस ने इस हमले के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि इसके बाद पुलिस को क्या जानकारी मिलती है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि सैफ अली खान के ही 3 स्टाफ मेंबर्स से भी पूछताछ की जाएगी। इस हमले के बाद पूरा बॉलीवुड गुस्से में हैं और स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

कब हुई घटना

ऐसा कहा जा रहा है कि सैफ अली खान पर ये हमला सुबह लगभग 4:00 बजे हुआ था। इस दौरान घुसपैठिया कथित तौर पर सैफ अली खान के घर में आ गया था। इसके बाद सैफ अली खान और उस शख्स के बीच हाथापाई भी हुई थी।

इस लड़ाई के बीच भागने से पहले उसने सैफ अली खान पर एक के बाद एक छह बार चाकू से वार किया। अभिनेता इसके बाद बुरी तरह से घायल हो गए और उनको शरीर में कई जगह चोटें आईं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभिनेता की हालत स्थिर है और लगातार उनका इलाज किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X