लखनऊ में छोटे नवाब सैफ हुए बेइज्जत!
लाउंज में बैठे सैफ को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि वो तुरंत वहां से उठकर चले गये और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने जेट एयरवेज की दिल्ली की फ्लाईट पकड़ ली। लेकिन इस दौरान सैफ अली खान को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। लेकिन सैफ अली खान ने वहां पर किसी तरह का कोई तमाशा नहीं किया। हालांकि सैफ अली खान को बाहर निकालकर वीआईपी लाउंज के अटैंडेंट ने काफी गलत की लेकिन इसके बावजूद सैफ अली खान ने जिस तरह से उस स्थिति का सामना किया वो वाकई काबिले तारीफ है।
ज्ञात हो कि सैफ अली खान लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म 'बुलैट राजा' की शूटिंग कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से सैफ अली खान लखनऊ में बुलैट राजा की शूटिंग के लिए ही रुके हुए थे। इस शूटिंग के दौरान ये दूसरी बार है जब सैफ को थोड़ा परेशानी महसूस हुई। पहली बार सैफ अली खान के फैन्स ने उनकी शूटिंग के दौरान उनका हाथ पकड़ लिया था और उस समय सैफ को काफी गुस्सा भी आया था। लेकिन उस समय भी सैफ ने काफी शांति से रिएक्ट किया था। फिल्हाल सैफ अली खान के इस तरह शांत बर्ताव को देखकर यही लग रहा है कि शादी के बाद सैफ में काफी बदलाव आया है। नहीं तो कहां सैफ जरा जरा सी बात पर गुस्सा हो जाते थे। वहीं अब हर बड़ी से बड़ी बात को भी इतनी सहजता से लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












