..................... सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी, हो गए ट्रोल | Saif Ali Khan announces to pen autobiography, gets trolled on twitter, memes viral - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी- घोषणा होते ही लोगों ने किया भयंकर ट्रोल, मीम्स वायरल

अभिनेता सैफ अली खान ऑटोबायोग्राफी लिख रहे हैं, जो अगले साल रिलीज हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस किताब में सैफ अपनी फैमिली, घर, सफलता, नाकामी, प्रेरणा और बॉलीवुड सफर के बारे में लिखेंगे। लेकिन जैसे ही ये खबर बाहर आई, सैफ अली खान सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रोल होने लग गए। सैफ पर बने मीम्स ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं।

सैफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "कई चीजें ऐसी हैं जो बदल चुकी हैं और अगर उन्हें संभाला नहीं गया या रिकॉर्ड नहीं किया गया तो वह समय के साथ गुम हो जाएंगी। एक बार पीछे मुड़कर देखना अच्छा होगा और उसे इकट्ठा करना भी। यह चीजें चलती रहती हैं और कहना गलत नहीं होगा कि यह एक तरह का स्वार्थी प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि लोग निश्चित रूप से किताब का आनंद लेंगे।"

Saif Ali Khan

बतौर अभिनेता सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री से लगभग तीन दशकों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं, और आज भी अभिनय जारी है। वहीं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सैफ सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन ऑटोबायोग्राफी की खबर पर फैंस ने सैफ को ट्रोल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X