..................... Saif Ali Khan announces his next film, a period drama titled Hunter - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान की अगली फिल्म होगी हंटर, नागा साधु का निभाएंगे किरदार

By Salman

सैफ अली खान की इस वेब सीरीज Sacred Games को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और लोगों को ये सीरीज इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि लगातार इसको देखने वालों की संख्या बढती जा रही है। सैफ अली खान ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनका अभिनय लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है जिसका नाम हंटर होगा।

बता दें कि ये फिल्म एक पीरीएड ड्रामा होगी जिसमें सैफ अली खान का काफी अलग अवतार देखने को मिलेगा। सैफ अली खान ने खुद इस बात की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दी है। बता दें कि इस फिल्म के लिए सैफ अली खान काफी ज्यादा तैयारी कर रहे है और फिल्म वो नागा साधु का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।

saif ali khan, सैफ अली खान

बता दें कि इस फिल्म की कहानी 1780 के लगभग की होगी और फिल्म वो नागा साधु के रोल में दिखेंगे जो देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

बता दें कि इस तरह के रोल में आपने सैफ अली खान को पहले कभी भी एक्शन करते हुए नहीं देखा होगा लेकिन इस बार कुछ अलग ही होने वाला है।

सैफ अली खान बताते है कि मुझे पता है कि रोल थोड़ा था मुझे लेकर अलग लगेगा और हो सकता है कि आपको अजीब भी लगे..

लेकिन मैं इसको कर रहा हूं क्योंकि ये काफी बेहतर है और हो सकता है कि मैं इस रोल के लिए डिजर्व नहीं करता हूं पर ये काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग और बिल्कुल सच है।इस रोल के लिए राजस्थान की तपती गर्मी में सैफ ने शूट किया है जो कि काफी ज्यादा कठिन था।

सैफ अली खान की बात करें तो उनके फैंस उनको काफी ज्यादा पसंद करते है और इस फिल्म को लेकर भी लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि इस फिल्म को लेकर लोगो का किस तरह का रिसप़ाॉस रहेगा ये तो फिल्म के बाद पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X