"सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब क्यों उमड़ रहा लोगों का प्यार, पहले कभी नहीं थी जिन्हें परवाह"
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को चौंका दिया है। सभी का एक सवाल है कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों किया। लेकिन इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। बस सभी ये जानते हैं कि वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। अवसाद ने एक्टर को ऐसा जकड़ लिया कि वह इसमें धंसते चले गए। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंटा नजर आया। लेकिन सुशांत के आखिरी फिल्म के को-स्टार सैफ अली खान ने कुछ लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
सैफ अली खान ने उन लोगों और बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी जो सुशांत की मौत के बाद सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर लोगों को अब चिंता हो रही है, लेकिन ऐसा पांखड करने से अच्छा है कि एक दिन का मौन रख लिया जाए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications