..................... Saif ali khan and Rani mukerji Tattoo Waaliye Song from Bunty Aur Babli 2 release | बंटी और बबली 2: सैफ अली खान - रानी मुखर्जी का गाना टैटू वालिए रिलीज, ‘महामारी में फिल्माया गया सबसे बड़ा गाना’ - Hindi Filmibeat

बंटी और बबली 2: सैफ अली खान - रानी मुखर्जी का गाना टैटू वालिए रिलीज, ‘महामारी में फिल्माया गया सबसे बड़ा गाना’

यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जो 19 नवंबर, 2021 को पूरी दुनिया में रिलीज़ हो रही है। इसमें बंटी और बबल नामक विभिन्न पीढ़ियों के दो कॉन आर्टिस्ट युगल एक दूसरे के आमने-सामने हैं। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और खूबसूरत नई अभिनेत्री, शरवरी अभिनीत इस फैमिली एंटरटेनर का पहला गाना 'टैटू वालिये' रिलीज़ हो गया है। कलाकारों का कहना है कि यह महामारी के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग में फिल्माया गया सबसे बड़ा गाना है।

सैफ अली खान ने कहा, ''टैटू वालिये पहला गाना है, जो लोगों को देखने को मिलेगा। हमने इस गाने को बड़े स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया था। एक चार्टबस्टर गाना फिल्माने की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। हमने रिहर्सल की, हम तैयार थे, लेकिन दुर्भाग्य से मार्च, 2020 में उसी दिन पूरे देश में लॉकडाऊन लग गया, जब हम इस गाने की शूटिंग करने वाले थे। इससे काफी निराशा हुई।''

 Saif ali khan

उन्होंने कहा, ''आदि और वाईआरएफ की पूरी टीम की सराहना करनी होगी कि उन्होंने एक साल तक सेट को हटाया नहीं। इसमें शामिल हर व्यक्ति को दृढ़ता बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी, लेकिन हमने अपना विश्वास खोया नहीं। जब इस बात की घोषणा हुई कि हम आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग जारी रख सकते हैं, तो हम वापस आने और इस गाने की शूटिंग करने के लिए बहुत उत्साहित थे। इसलिए टैटू वालिये में आप जो स्केल देखेंगे, उसके कारण यह महामारी के दौरान इस उद्योग में फिल्माया गया सबसे बड़ा गाना है। उस मुश्किल समय में फिल्माई गई किसी दूसरी फिल्म में इस तरह का गाना नहीं है।''

रानी ने कहा, ''वो दिन मुझे आज भी साफ-साफ याद है। हम टैटू वालिये के लिए सेट पर वापस आने के लिए बहुत उत्साहित थे। हमारे मन में ढेरों सवाल, ढेरों चीजें थीं कि क्या शूटिंग करना सुरक्षित है, लेकिन यश राज फिल्म्स ने पूरे परिसर को अच्छी तरह से सैनिटाईज़ करवाया, सेट पर मौजूद हर व्यक्ति की कोविड की जाँच कराए जाने जैसी कई सावधानियां बरती गईं। हमारे शूट करने से पहले उन्होंने हर किसी को एक होटल में 14 दिन तक क्वैरेंटाईन किया। हम सब को सेट पर सहज बनाने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए।''

सिद्धांत ने कहा, ''हम सब लॉक्ड इन थे, हमने जब तक अपना शूट पूरा नहीं कर लिया, तब तक हम घर नहीं जा पाए। मुझे याद है कि जब शूट के दिन खबर आई थी कि हममें से हर कोई टेस्ट में नैगेटिव आया है, तो मुझे कितनी खुशी हुई थी! इस संदेश ने क्रू में सकारात्मकता फैला दी और हर कोई गाने के शूट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हो गया। टैटू वालिये की शूटिंग उद्योग को पुनर्जीवित करने की ओर एक कदम था और हम सब उत्साहित थे। इसलिए टैटू वालिये वास्तव में बहुत खास गाना है क्योंकि हम सभी जानते थे कि यह पूरा करने के लिए हमने क्या-क्या किया।''

शरवरी ने कहा, ''टैटू वालिये को रिलीज़ होते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मुझे याद है कि कोविड-19 के लॉकडाऊन के कारण इसका शूट किस प्रकार रुक गया था। हम तबाह हो गए थे। हमने इतनी सारी रिहर्सल की और डांस फ्लोर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार थे। आज मुझे याद है कि जब हम दोबारा शूट करने आए, तो कितने खुश थे। मुझे याद है कि शूट के बाद एक दूसरे को देखकर हम कितने भावुक हो गए थे। हम सेट पर होने की कमी महसूस कर रहे थे और हम उस समय इतने खुश थे कि हमने मिलकर फिल्म की शूटिंग को अनुभव को पूरा किया। उम्मीद है कि टैटू वालिये गाना हर किसी को उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा हमें उसे बनाने में आया।''

टैटू वालिये गाना चार्टबस्टर की क्वीन नेहा कक्कड़ और प्रदीप सिंह सरन द्वारा गाया गया है। यह आज रिलीज़ हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X