बंटी और बबली 2 से सैफ अली खान और रानी मुखर्जी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज!
सुपरस्टार सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 काफी समय से चर्चा में चल रही है। इस फिल्म को लेकर फैंल काफी उत्सुक हैं और इंतजार कर रहे हैं जब वो रिलीज होगी। इस समय इस फिल्म से बंटी और बबली यानि रानी मुखर्जी और सैफ अली खान फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। इस लुक ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट किया है और लिखा है.. ''बंटी और बबली 2 फर्स्ट लुक, रानी मुखर्जी और सैफ अली खान।
यशराज फिल्म्स ने फर्स्ट लुक रिलीज किया है। सैफ अली खान राकेश उर्फ बंटी और रानी मुखर्जी विम्मी उर्फ बबली। फिल्म 19 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।'' रानी मुखर्जी और सैफ अली खान इस तस्वीर में काफी अलग लग रहे हैं।

सैफ अली खान ने अपने हाथों पर गैस सिलेंडर उठाया हुआ है और रानी मुखर्जी उनके पेट का साइज माप रहीं हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी ने खुलासा किया खा कि.. उनका किरदार विम्मी उर्फ बबली लोगों को ठगने का रास्ता छोड़कर फुरस्टागंज में एक फैशन डिजाइनर के रूप में नजर आने वाला है।
हालांकि अपनी शादी में खुश होने के बावजूद, वह ध्यान का केंद्र बनने के लिए तरसती है। बता दें कि इसके पहले बंटी और बबली में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।
फिल्म में दोनों ने काफी शातिर चोर का रोल किया था। सैफ अली खान के साथ रानी मुखर्जी कैसा धमाका करतीं हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। सैफ अली खान इस फिल्म के अलावा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैँ। इसमें से एक आदिपुरुष भी है।


Click it and Unblock the Notifications