सैफ अली खान और रणबीर कपूर के बीच हुई हाथापाई ? पकड़े दोनों ने एक दूसरे के कॉलर, VIDEO देख चौंक गए फैन्स

Saif Ali khan and Ranbir Kapoor fight Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और रणबीर कपूर बेहतरीन एक्टर्स के साथ ही रिश्तेदार भी लगते हैं। सैफ रणबीर कपूर के जीजा हैं। अकसर फैमिली फंक्शन में दोनों के साथ में देखा जाता है, लेकिन कभी दोनों के ना तो साथ में फोटो में नजर आते हैं और ना ही दोनों को सभी साथ में स्पॉट किया गया।
सैफ अली खान और रणबीर कपूर के बीच हुई हाथापाई
लेकिन राज कपूर की 100वीं एनिवर्सरी पर लगभग पूरी इंडस्ट्री को न्योता दिया गया था और इसी मौके पर रणबीर और सैफ अली खान एक फ्रेम में कैद हुए। दोनों का एक वीडियो उसे समय वायरल हुआ था जहां दोनों थोड़े नाराज नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी और फैन्स भी यह पूछने लगे थे कि दोनों के बीच सब ठीक तो है ना ?
एक दूसरे पर भड़के रणबीर और सैफ
वहीं हाल ही में उसी दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान और रणबीर कपूर दोनों गुस्से में एक दूसरे पर भड़कते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों में बात बढ़ जाती है और दोनों एक दूसरे का गुस्से से कॉलर पकड़ लेते हैं।
वीडियो देख उड़े फैन्स के होश
इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जीजा और साले में कैसे लड़ाई हो गई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये रियल है क्या मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- AI ने तो हद कर दी है। यह बहुत खतरनाक होता जा रहा है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- आज कल क्या रियल और क्या फेक है कुछ समझ नहीं आ रहा। AI से तो रियल चीजों को भी बड़ी ही सफाई से बदल दे रहे हैं।
जी हां, यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। सैफ-रणबीर से पहले भी कई एक्टर्स और क्रिकेटर के वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications