सामने आई सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीर, इब्राहीम लग रहे हैं बेहद क्यूट!
सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान को इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक माना जाता है। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं और काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि करीना कपूर खान सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है। पहली शादी सैफ अली खान ने अमृता सिंह से की थी। उनसे उनको दो बच्चे हैं जिनको सभी सारा अली खान और इब्राहीम अली खान के नाम से जानते हैं। सारा अली खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया जबकि इब्राहीम काफी जल्दी नजर आएंगे।
लेकिन इस समय सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कि शायद ही आपने कभी देखी होगी। जी हां.. इस तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूर खान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मजे की बात ये है कि इस तस्वीर में आपको इब्राहीम की भी झलक मिलेगी जो उस वक्त काफी छोटे थे। इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और इब्राहीम इस तस्वीर में चार चांद लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि शादी के बाद सैफ अली खान फिर से पिता बने और करीना कपूर खान ने उनके दो बच्चे हैं। तैमूर को भला कौन नहीं जानता होगा,
लेकिन हाल ही में उनका एक भाई और इस दुनिया में आया है। हालांकि उसका नाम क्या है इसके बारे में किसी को नहीं पता है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications