नए मेहमान के स्वागत के लिए तैयार करीना कपूर - सैफ अली खान, अगले हफ्ते की तारीख
करीना कपूर खान इस समय अपने नए मेहमान का इंतज़ार कर रही हैं। वो अपनी प्रेगनेंसी के 9 महीने पूरे कर चुकी हैं और सैफ अली खान - करीना कपूर के घर कभी भी किलकारी गूंज सकती है। हाल ही में करीना कपूर खान को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और करीना अगले हफ्ते नए मेहमान का स्वागत करने को तैयार हैं।
एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि पिछली बार जब वो पहली बार मां बनने वाली थीं तो काफी नर्वस थीं, इस बार वो काफी शांति और सुकून से हैं। इस बार उन्होेंने बेहतर तैयारी की है।

गौरतलब है कि इस बार करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी पूरी तरह से इंजॉय किया है। वो दोस्तों से मिलीं, परिवार से मिलीं और ढेर सारा समय खुद के साथ बिताया। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की।
जब तैमूर अली खान को जन्म देने वाली थीं तो उनकी प्रेगनेंसी स्टाईल को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया था। इस बार भी उन्होंने लगातार अपने स्टाईल स्टेटेमेंट से फैन्स को दीवाना बनाया।

बेहद प्यारी तस्वीरें
गौरतलब है कि पिछली बार भी करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को भी स्टाईल स्टेटमेंट बना दिया था।पिछली बार जब करीना प्रेगनेंट थीं तो उनकी ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल थीं।

कोई अपडेट नहीं छोड़ी
इस बार तो करीना कपूर खान खुद इंस्टाग्राम पर आ चुकी थीं और जिस हिसाब से वो तस्वीरें शेयर करती हैं, उन्होंने खुद से जुड़ी कोई भी अपडेट अपने फैन्स के लिए नहीं छोड़ीं। वहीं बाकी काम तो तैमूर का पीछा करते हुए कैमरे कर ही देते थे।

अवार्ड शो तक में पहुंची थीं
पिछली बार करीना कपूर खान अपना बेबी बंप लेकर एक अवार्ड शो में अवार्ड लेने भी पहुंच गई थीं। और फैन्स बस उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस को निहारते रह गए थे।

नया ट्रेंड बनाया है
गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने ही बॉलीवुड में मांओं के ब्रेक लेने का ट्रेंड बदल दिया। तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद ही वो वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त हो गई थीं। इस बार भी वो लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और फिलहाल रोज़ पार्टियां कर रही हैं।

बेगम बेबो का स्वैग
कॉफी विद करण में भी करीना कपूर पूरे स्वैग के साथ इस अंदाज़ में पहुंची थीं। उनके कूल एटीट्यूड को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया था।

फैशन शो में की रैंप वॉक
पिछली बार करीना कपूर ने प्रेगनेंसी के दौरान लैक्मे फैशन वीक में भी भाग लिया और उनकी ये तस्वीरें आज भी कभी भी वायरल हो जाती हैं। इस बार तो खैर कोरोना के चलते उन्होंने घर पर आराम फरमाया।

हर वक्त कैमरों से परेशान
करीना मानती हैं कि तैमूर वाकई सबसे प्यारा बच्चा है। और वो समझती हैं कि मीडिया को उसकी तस्वीरें खींचना पसंद है। बस वो मीडिया से गुज़ारिश करती हैं कि हर वक्त एक दूरी बनाए रखें क्योंकि वो एक बच्चा है।

बेहद प्यारी तस्वीरें
वाकई करीना की इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि आसमान से कोई परी उतर आई है।

करीना और पार्टियां
तैमूर के जन्म से पहले ही करीना ने अपनी क्रिसमस पार्टी कर ली थी क्योंकि वो क्रिसमस अस्पताल में बिना पार्टी के बिताना नहीं चाहती थीं। इस साल भी करीना पार्टियां करते हुए ही अपने नन्हें मेहमान का इंतज़ार कर रही हैं।

क्या होगा नाम
तैमूर के जन्म पर भी काफी बवाल हुआ जब लोगों को पता चला कि करीना ने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा है। अब देखना है कि नए मेहमान का नाम क्या रखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications