सरेआम किस करते कैमरे में कैद हुए सैफ और करीना कपूर खान, Video वायरल!

saif ali khan

सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान कितने प्यारे कपल हैं ये किसी से छिपा नहीं है, अक्सर देखा जाता है कि सैफ और करीना एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और टाइम भी बिताते हैं। लेकिन इस वक्त दोनों ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है जो कि चर्चा में है और लोगों का कहना है कि वो काफी रोमांटिक हैं। दरअसल सुपरस्टार ने बेबो को खुलेआम किस किया है और इसका वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सैफ और करीना के अलावा जेह भी नजर आ रहे हैं जिनको सैफ ने अपनी कंधे पर उठाया हुआ है। कंधे पर जेह को लेकर सैफ अली खान ने करीना को गुडबाय करते हुए किस किया।

इस वीडियो को ViralBhayani ने साझा किया है। एक यूजर ने लिखा है, ''अरे, बेटे के सामने किस।'' एक ने लिखा, ''क्या इन लोगों को कोई काम धंधा नहीं है।'' इसके अलावा कुछ ने उनकी तारीफ की है और रोमांटिक कपल तक लिख डाला है।

हालांकि इस वीडियो और कमेंट्स पर सैफ अली खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान इस वक्त फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं और अक्सर इस फिल्म को लेकर किसी ना किसी तरह की खबर सामने आती रहती है।

सैफ अली खान का लुक जब इस फिल्म से सामने आया था तो वो काफी बुरी तरह से ट्रोल किए गए थे। हालांकि इस फिल्म में सैफ रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के लीड रोल में प्रभास होंगे जो कि राम का किरदार निभा रहे हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने रिलीज होकर कमाल किया था और उनकी काफी तारीफ हुई थी।

Recommended Video

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan बच्चों संग Airport पर हुए Spot, Car देख Kareena पर क्यों गुस्साए Saif?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X