Saif- Kareena: कार में बैठे सैफ अली खान और करीना कपूर को लोगों ने किया जमकर ट्रोल, यहां जानें क्या है मामला!

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor brutally trolled: सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर शहर में घूमते देखा जाता रहा है। दोनों कभी एयरपोर्ट, कभी पार्टियों में तो कभी फैमिली गेट टू गेदर का हिस्सा रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
बीते दिन सैफ अली खान और करीना कपूर को पैपराजी ने स्पॉट किया, जब दोनों कार में बैठकर कहीं जा रहे थे। लेकिन ये वीडियो जैसे ही बाहर आया, नेटिजन्स दोनों को जमकर ट्रोल करने लगे। दरअसल, सैफ और करीना दोनों ने ही कार में सीट बेल्ट नहीं पहना हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने कमेंट करना शुरु कर दिया कि क्या सेलेब्स के लिए अलग ट्रैफिक रूल होते हैं!
सैफ और करीना कार की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे, लेकिन सीट बेल्ट पहले नहीं दिखे। फिर क्या था.. नेटिजन्स ने उनके वीडियो पर उन्हें आड़े हाथों लिया और इस लापरवाही पर कई कमेंट किया।
एक यूजर ने लिखा- "सीट बेल्ट क्यों नहीं...?" वहीं दूसरे ने लिखा- "आराम करो, सारे नियम केवल आम आदमी के लिए हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "क्या बॉलीवुड सीट बेल्ट लगाने में विश्वास रखता है या फिर वो एलियंस हैं।" एक अन्य यूजन ने गुस्से में लिखा- "ये लोग सीट बेल्ट क्यों नहीं पहनते? आखिर मुंबई पुलिस इन लोगों को क्यों नहीं पकड़ती?"
गौरतलब है कि सैफ और करीना पिछले दिनों ही स्विटजरलैंड ने न्यू ईयर की छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। बीते दिन दोनों को बेटे तैमूर के साथ रणबीर- आलिया के घर के बाहर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











