सैफ अली खान ने फिल्म 'फायर' का कर दिया ऐलान, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ धमाका!
अभिनेता सैफ अली खान इस वक्त काफी बिजी हैं और कई दमदार फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं। लेकिन इस वक्त जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो उनकी अगली फिल्म के बारे में है। इस फिल्म में सैफ अली खान की जोड़ी फरहान अख्तर के साथ बन गई है और एक बार फिर से दोनों सितारे साथ में नजर आने वाले हैं। रह बात कर रहे हैं फिल्म 'फायर' की जो कि रितेश सिधवानी बनाने वाले हैं। इस फिल्म में काम करने को लेकर खुद सैफ अली खान ने ऐलान किया है और अगर ऐसा होता है तो करीब 20 साल के बाद वो रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ काम करने जा रहे हैं।
इस बात को लेकर उन्होने खुलासा तब किया जब वो पिंकविला से बात कर रहे थे। सैफ अली खान ने कहा कि.. 'बीते कुछ समय से लगातार मैं सोच रहा था कि मैं एक्सेल के साथ काम करूं।

यही कारण है कि हाल ही में मैने एक फिल्म भी साइन कर ली है जिसका नाम फायर होने वाला है।' बता दें कि सुपरस्टार सैफ अली खान हाल ही में भूत पुलिस का हिस्सा बने थे जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर नजर आए थे।
फिल्म ने रिलीज होकर कमाल कर दिया है और लोगों को ये सब्जेक्ट काफी पसंद आया है। खबर है कि इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है जिसपर काफी जल्दी काम शुरु होगा।
वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान आदिपुरुष को लेकर भी बिजी हैं जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से वो निगेटिव रोल निभाते नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











