'भूत पुलिस' में साथ नजर आएंगे सैफ अली खान और अर्जुन कपूर- हॉरर कॉमेडी फिल्म से धमाका
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और इसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म भूत पुलिस है। खबर आई है कि इस इसमें दोनों काफी शानदार काम करने वाले हैं। इसके अलावा इस बात को लेकर खबरें इसलिए ज्यादा गर्म हैं क्योंकि ये दोनों सितारे इस फिल्म में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दर्शकों ने इस जोड़ी को साथ में शायद ही कभी देखा होगा।
पता चला है कि ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होने वाली है जिसकी कहानी काफी दमदार होने वाली है। जैसा की फिल्म का नाम 'भूत पुलिस' है तो पता चल रहा है कि फिल्म किस तरह की कहानी के साथ नजर आने वाली होगी।

अभी तक ये कंफर्म नहीं हो रहा था कि इस फिल्म के लीड रोल में कौन कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं लेकिन इसके ऐलान के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक खबर की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरु होगी।
इस हॉरर कॉमेडी को निर्देशक पवन कृपलानी डायरेक्ट करेंगे जबकि फिल्म को रमेश तौरानी और आकाश पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। मुंबई मिरर में छपी एक खबर से ये पता चला है कि इसमें दोनों की जोड़ी भूत पुलिस की तरह काम करेगी जो कि भूतों को पकड़ने वाली जोड़ी होगी।
फिलहाल फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए फैंस ने काफी उत्सुकता जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications