Trailer- जवानी जानेमन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज- सैफ अली खान का Funky किरदार दीवाना कर देगा
सुपरस्टार सैफ अली खान और तब्बू स्टारर फिल्म 'जवानी-जानेमन' काफी समय से चर्चा में चल रही है और आज इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है क्योकि आपने सैफ अली खान को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रेलर में दिखी कहानी से पता चलता है कि सैफ अली खान 40 साल के ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं,
जिसे शादी के नाम से नफरत है और उसका मानना है कि जब मर्द तभी तक शेर होता है, जब तक वो अकेला रहता है। लेकिन ये पूरा मामला तब बिगड़ जाता है जब उनकी लाइफ में एक शॉकिंग एंट्री होती है।

इस फिल्म में सरप्राइज पैकेज के रूप में हैं आलिया फर्नीचरवाला नजर आती हैं जो कि खुद को सैफ अली खान की बेटी बताती हैं। हालांकि सैफ को इस बारे में कुछ पता नहीं होता है। आलिया फर्नीचरवाला की ये पहली फिल्म है।
वो पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं। गौरतलब है कि ट्रेलर में तो वो काफी शानदार लग रही हैं लेकिन फिल्म में वो क्या कमाल करेंगी ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











