सैफ अली खान के साथ-साथ बेटे इब्राहिम अली खान भी हुए घायल! गाड़ी से निकलते ही संभालते दिए अपना चोटिल हाथ

Along with Saif Ibrahim Ali khan was also injured: गुरुवार को सैफ अली खान के घर पर जो हादसा हुआ उसे सुन हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, भारी सिक्योरिटी और पॉश इलाके में रहने वाले सैफ अली खान के घर किसी का घुस आना और इतना ही नहीं शख्स ने सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से वार भी किया। जिसके बाद उनके उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे ने सैफ की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अस्पताल पहुंचे इब्राहिम अली खान
आपको बता दें कि सैफ अली खान का ऑपरेशन हुआ। वहीं अब बताया जा रहा है कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं और वह जल्द घर भी लौट सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल आते हैं। ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने इब्राहिम जैसे ही कार से बाहर निकलते हैं तब देखा जाता है कि उनके हाथ पर एक क्रेप बैंडेज लगा होता है।
इब्राहिम अली खान को लगी चोट
इब्राहिम उसी हाथ को बार-बार सहराते भी नजर आ रहे हैं। इससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैफ अली खान के साथ-साथ इब्राहिम अली खान को भी चोट लगी है, लेकिन इसके बाद भी इब्राहिम लगातार दिन में दो से तीन बार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। बता दें कि इसके अलावा भी इब्राहिम के कई वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं जहां कभी इब्राहिम इमोशनल होते नजर आते हैं तो कभी देर रात अस्पताल आते हैं।
पिता को अस्पताल लेकर गए थे सैफ
आपको बता दें कि जब सैफ अली खान को चोटिल थे तब इब्राहिम अली खान ही सैफ को ऑटो में बैठाकर अस्पताल लेकर गए थे। इब्राहिम अपने पिता का खास ख्याल रखते दिख रहे हैं जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications