शाहरुख, सलमान और आमिर से खुद को कम सफल मानते हैं सैफ अली खान- अक्षय कुमार को दिया क्रेडिट

साल 1993 में फिल्म 'परंपरा' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक पूरे कर लिये हैं। सैफ के करियर में जबरदस्त उतार- चढ़ाव देखा गया है। लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाकर रखी है। सैफ को जितना कॉमेडी करते लोग पसंद करते हैं, उतने ही सफल उनके रोमांटिक किरदार और निगेटिव किरदार रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अपने करियर पर बात करते हुए माना कि वह इंडस्ट्री में शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान से कम सफल रहे हैं। हालांकि सैफ ने माना कि यह चीज उनके लिए फायदेमंद रही क्योंकि उन्होंने अपने करियर में बहुत एक्सपेरिमेंटल किरदार किये हैं।

Saif Ali Khan

दिल चाहता है, एक हसीना थी, हम तुम, कल हो ना हो, ओंकारा, तानाजी जैसी फिल्मों से तारीफ पाने वाले अभिनेता सैफ का कहना है कि बॉलीवुड में उन्हें हमेशा अलग-अलग रोल करने की आजादी मिलती है और ये सबसे अच्छी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X