एजेंट विनोद के लिए सैफ ने की कड़ी मेहनत
23 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म फिल्म एजेंट विनोद के लिए सैफ अली खान ने काफी मेहनत की है। फिल्म में खुद अलग ही लुक देने के लिए सैफ अली खान ने खूब पसीना बहाया है।
इस फिल्म के लिए सैफ ने अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखा है। खुद को अच्छा लुक देने और बॉडी को आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए केवल व्यायाम ही नहीं उन्होंने खाने पर भी खास ध्यान दिया है। इसके लिए छोटे नवाब ने फिटनेस ट्रेनर भी हायर किये थे।
फिटनेस ट्रेनर की मदद से ही उन्होंने अपने लुक को सुधारा, उनके लिए खास डायट चार्ट और एक्सरसाइज भी तैयार किए गए थे। इस दौरान सैफ ने जंक फूड खाना छोड़ दिया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ कॉफी और फल खाते थे।
अपने एक्सरसाइज के दौरान वो प्रोटीन शेक लेते थे और दिन के खाने में तीन रोटियां, चिकन, सफेद अंडा और सलाद खाते थे। अब सैफ ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है और यह मेहनत रंग लाती है या नहीं इस बात का पता तो फिल्म के रिलीज हो जाने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











