मेरी गर्लफ्रेंड करीना को पसंद करेंगे फैंसः सैफ
बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान का कहना है कि दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म एजेंट विनोद में करीना कपूर का किरदार काफी पसंद आएगा। इस फिल्म के लिए करीना ने काफी मेहनत की है।
सैफ की माने तो लोग फिल्मों में एक्टर्स के काम को देखने आते हैं ना कि उनकी पर्सनल लाइफ लाइफ या लव अफेयर के चलते पर्दे तक आते हैं। सैफ ने कहा कि एजेंट विनोद में करीना ने बेहतरीन अभिनय किया है और वह इस फिल्म में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी।
अब तक करीना को आप सबने लव स्टोरी में ही काम करते हुए देखा होगा लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार सारी फिल्मों से पूरी तरह से अलग है। निर्देशक श्रीराम राघवन ने बिल्कुल अलग करीना को लोगों के सामने पेश किया है। लोगों को करीना का काम पसंद आएगा।
इस फिल्म में करीना का रोल काफी दमदार है और उन्होंने इसके साथ पूरा न्याय किया है। सैफ और करीना की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी टशन और कुर्बान में साथ काम कर चुकी है। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुईं।


Click it and Unblock the Notifications











