छोटे नवाब सैफ को दिखाए गए काले झंडे
सैफ अली खान को कल रात मक्का और मदीना में भोपाल नवाब द्वारा बनाए गए गेस्ट हाउस की देखभाल के लिए सऊदी अरब के एक व्यक्ति को नियुक्त किए जाने के विरोध में काले झंडे दिखाए गए।
सैफ अपनी नई फिल्म एजेंट विनोद के प्रचार प्रसार के लिए वहां पहुंचे थे। उन्हें एशबाग स्टेडियम के बाहर काले झंडे दिखाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सऊदी अरब में हैदराबाद के नवाब द्वारा 45 गेस्ट हाउस बनाए गए थे लेकिन इनकी देखभाल के लिए सऊदी अरब के एक व्यक्ति की नियुक्ति के बाद इनकी संख्या घटकर एक ही रह गई।
उनका कहना था कि यदि सऊदी अरब की नियुक्ति को बहाल रखा गया तो भोपाल के नवाब की सम्पत्ति के साथ भी ऐसा ही हश्र हो सकता है।
इस बीच अनवर मोहम्मद ने भोपाल में नवाब की सम्पत्ति की देखभाल करने वाले शाही औकाफ के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अनवर ने कहा कि वे अपने इस्तीफे पर अटल हैं और वे किसी भी स्थिति में अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications