Saif Ali Khan को लेकर आई बुरी खबर, इस तकलीफ के बाद हुए अस्पताल में भर्ती?

saif ali khan

Saif Ali Khan Hospitilzed- अभिनेता सैफ अली खान अक्सर अपनी फिल्मों में अभिनय के जरिए छाप छोड़ते रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक बुरी खबर आ रही है। आज सुबह अभिनेता को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी सर्जरी हुई है।

खबरें हैं इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर खान मौजूद हैं। रिपोर्ट्स हैं कि उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर की समस्या है और इसी वजह वो काफी समय से तकलीफ में थे। सैफ अली खान कोकिलाबेन अस्पताल में हैं।

फैंस उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं लेकिन इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है कि उनके किस कंधे और घुटने में तकलीफ हुई है। देखना होगा कि सैफ की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक ऐलान कब सामने आता है। हालांकि ये पहले बार नही है जब उनको ऐसी समस्या हुई है। इसके पहले फिल्म के सेट पर उनको चोटें लग चुकी हैं।

रंगून के सेट पर हुए थे घायल

कंगना रनौत के साथ फिल्म रंगून में नजर आए सैफ अली खान को सेट पर चोट लगी थी। इस दौरान उनके उनके अंगूठे में चोट आई थी। साल 2016 की ये बात है और उस वक्त भी उनको तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एक फिल्म के सेट पर आई चोट तो लगे 100 टांके लगे

ये चोट सैफ अली खान को फिल्म क्या कहना के सेट पर लगी थी। इस दौरान अभिनेता बाइक स्टंट कर रहे थे। ये काफी खतरनाक था और वो रोज जुहू बीच पर प्रैक्टिस किया करते थे। इसके बाद शूटिंग के दौरान उनको चोट आई और करीब 100 टांके लगे।

वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान कई शानदार फिल्मों का हिस्सा हैं। काफी जल्दी रिकवर होकर वो अपने काम पर वापस लौटेंगे। देखने वाली बात होगी कि वो कब तक कोकिलाबेन में रहकर इलाज करवाते हैं।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X