22 साल की उम्र में लिया ड्रग्स, नाइट क्लब में मुझ पर हुआ हमला, जान से मार देते- सैफ अली खान
सैफ अली खान इन दिनों अपने इंटरव्यू से चर्चा में हैं। नेपोटिज्म से लेकर अपने संघर्ष तक सैफ अली खान हर विषय पर बेबाक तरीके से अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक बार फिर से नेहा धूपिया ने अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' के नए सीजन की शुरुआत की है।
जहां पर सैफ अली खान ने अपने बीते दिनों के संघर्ष और तकलीफ का जिक्र किया है।सैफ अली खान ने इस दौरान सवाल के जवाब में खुद पर नाइट क्लब में हुए दो बार हमले और साथ ही एलएसडी ड्रग लेने का खुलासा किया है।

सैफ अली खान ने बताया है कि कैसे इस तरह की आदत अंधेरा का फोबिया पैदा कर सकती है जो कि खतरनाक होता है। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान नाइट क्लब में उनके साथ हुई मारपीट पर भी उन्होंने बताया है कि उस दौरान क्या हुआ था जो कि खबरों में पूरी तरह से छाया हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications