350 करोड़ की 'आदिपुरुष' में 9 फिट लंबे रावण बनेंगे सैफ अली खान, सामने आयी तगड़ी details
प्रभास स्टारर आदिपुरुष में सैफ अली खान अपने किरदार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वह इस हाई बजट फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। तानाजी में विलेन की भूमिका के बाद सैफ अली खान का किरदार आदिपुरुष में लार्जर देन लाइफ डिजाइन किया गया है। ओम राउत के निर्देशन में हीरो के बराबरी के विलेन की तैयारी की जा रही है।
इससे सभी वाकिफ हैं कि रामायम में रावण का किरदार आलीशान रहा है। ऐसे में आदिपुरुष में भी रावण को इसी तरह पेश किया जाएगा। मिड डे की रिपोर्ट अनुसार सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक और भयावह रावण दिखाई देंगे। शक्तिशाली होने के साथ उनका किरदार दिखने में भी भव्य होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिपुरुष में लंकेश की भूमिका के लिए सैफ अली खान की हाईट पर भी काम किया जाएगा। स्पेशल इफैक्ट्स और वीएफएक्स के सहारे सैफ अली खान को 8 से 9 फुट तक का दिखाया जाएगा। इसकी एक ही वजह है कि राम के मुकाबले रावण किसी भी तरह कम नहीं दिखाया जाएगा।
इस तरह की फिल्मों में विलेन को भी स्क्रीन पर हीरो की टक्कर का दिखाया जाता रहा है। सैफ अली खान के लुक में भारी मूछों और लंबे बालों के साथ बॅाडी भी दिखाई देगी।बाहुबली के करोड़ों के बजट के बाद निर्देशक ओम राउत अब आदि पुरुष को लेकर भी इसी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं।
पिंकविला की खबर अनुसार आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़ के करीब होने वाला है। जो कि अपने आप में ये साबित करता है कि स्क्रीन पर फिल्म का स्केल कितना बड़ा होने वाला है।ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्म होगी जो कोविड 19 के बाद सिनेमाघर में रिलीज होगी। ऐसे वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा जो कि किसी भारतीय फिल्म में पहले नहीं देखा गया होगा।
इस वजह से इसका बजट 400 करोड़ के करीब होगा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग साल 2021 से शुरू होगी। वहीं इसकी रिलीज के लिए तारीख 2022 तय की गई है। यानी ये आने वाले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
