..................... सैफ अली खान ने माना सेकरेड गेम्स 2 एक फ्लॉप सीज़न था | Saif Ali Khan accepts Sacred Games 2 was a disappointment - Hindi Filmibeat

सेकरेड गेम्स 2 के फ्लॉप होने पर बोले सैफ अली खान - लोगों को नहीं चाहिए था ‘गुरूजी का प्यार'

सैफ अली खान इस समय अपने करियर के बेस्ट समय में चल रहे हैं और यही कारण है कि वो रिस्क लेने से कतई डर नहीं रहे हैं। अपनी फिल्म लाल कप्तान के प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान ने माना कि किस तरह सेकरेड गेम्स का दूसरा सीज़न काफी निराशाजनक रहा है।

उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता मैंने इस बात से क्या सीखा है लेकिन ये समझ आया कि शायद आपको दोनों सीज़न एक साथ लिखने चाहिए। सभी ने माना है कि उन्हें दूसरा सीज़न देखना इतना पसंद नहीं आया जितना कि पहला। तो कुछ ना कुछ तो कमी थी ही। पहले सीज़न में एक ताज़गी और नयापन था। एक सच्चाई थी।

saif-ali-khan-accepts-sacred-games-2-was-a-disappointment

मेरे विचार से सेकरेड गेम्स का पहला सीज़न शानदार था। शायद भारत का सबसे अच्छा शो। ये एमी के लिए भी नॉमिनेट हुआ, इतना शानदार था। दूसरा सीज़न काफी निराशाजनक था और इसने लोगों की उम्मीदें तोड़ीं। मुझे लगता कि लोगों को सेकरेड गेम्स का गुरू एंगल ज़्यादा पसंद नहीं आया। कम से कम मुझे सबने यही बताया।

हालांकि मुझे ये भी समझ आया है कि कभी कभी जब आप बहुत मेहनत से काम करते हैं तो आप बस लकी हो जाते हैं। और कभी कभी कितनी भी मेहनत कर लीजिए किस्मत साथ नहीं देती है। मेरा मानना है कि हर काम करने के पीछे की सोच अच्छी होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X