..................... Saif Ali Khan accepts he was undeserving for National Award he won for Hum Tum - Hindi Filmibeat

#Shock: अवार्ड तो ले लिया पर मैं बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड के लायक नहीं था!

हाल ही में अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए मिले नेशनल अवार्ड पर काफी बवाल मचा हुआ था और अब सैफ अली खान ने नेशनल अवार्ड को लेकर बिल्कुल सटीक और साफ बात बोल दी है।

सैफ अली खान एक शानदार इंसान है। जिस सादगी से वो बातें कह जाते हैं, उन बातों को कहने के लिए लोगों को बहुत हिम्मत चाहिए। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की नेशनल अवार्ड ट्रॉफी पर हुए हंगामे पर भी एकदम दो टूक बात कह दी है।

हालांकि सैफ अली खान ने कहीं अक्षय का ज़िक्र नहीं किया लेकिन उनकी बात से अक्षय काफी कुछ सीख सकते हैं। सैफ अली खान का कहना था कि मुझे जब हम तुम के लिए नेशनल अवार्ड मिला तो मैं जानता था कि इस अवार्ड को जीतने का हक मेरा नहीं है।

saif-ali-khan-accepts-he-was-undeserving-for-national-award-hum-tum

सैफ ने आगे कहा कि जिस दिन मुझे अवार्ड मिला मैं लंदन में था और मेरी मां ने मुझे फोन कर वापस आने को कहा। हालांकि मैंने मना कर दिया था। ऐसे ही जब मुझे पद्म अवार्ड मिला तो भी मैं उसे नहीं लेना चाहता था क्योंकि मुझसे बहुत काबिल लोग इस इंडस्ट्री में हैं।

लेकिन मेरे पिता ने समझाया कि तुम सरकार को किसी चीज़ के लिए मना कर दो अभी तुम्हारी इतनी हैसियत नहीं है।गौरतलब है कि सैफ अली खान ने शाहरूख खान के मोहन भार्गव (स्वदेस) को पछाड़ कर हम तुम के लिए नेशनल अवार्ड जीता था।

इस बात के लिए सैफ की वैसे ही खिल्ली उड़ाई गई जिस तरह अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए मिले अवार्ड पर काफी कुछ सुनना पड़ा। मिलिए उन स्टार्स से जिनके नेशनल अवार्ड के बारे में लोग कम जानते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X