पांचवी बार पिता बने जा रहे हैं सैफ अली खान, करीना कपूर की तीसरी प्रेगनेंसी पर बेबो का बिंदास पोस्ट
इंटरनेट हाल ही में चौंक गया जब करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेगनेंट होने की खबर तेज़ी से उड़ी। वहीं सैफ अली खान के पांचवी बार पिता बनने की खबर ने तो फैन्स के होश ही उड़ा दिए। साथ ही करीना कपूर खान की एक तस्वीर भी वायरल होने लगी। लंदन में खींची गई इस तस्वीर को देख कहा जाने लगा कि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं।
Recommended Video
अब करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक मज़ेदार पोस्ट किया है। करीना ने लिखा - रिलैक्स करो यार तुम लोग। ये बस पास्ता और वाईन का असर है। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। सैफ अली खान का कहना है कि वो पहले ही इस देश की आबादी में काफी बढ़ोतरी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान, हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई हुई थीं। यहां करीना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड्स नताशा पूनावाला, अमृता अरोड़ा और बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी चाची नीतू कपूर का जन्मदिन भी मनाया। अब इतनी सारी पार्टियों के बीच इतना वज़न बढ़ना तो लाज़िमी है।

करीना कपूर खान की अगली फिल्म
करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत, जापानी फिल्म The Devotion Of Suspect X के आधिकारिक हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म को कहानी फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फिल्म में करीना कपूर खान के साथ जयदीप अहलावत दिखाई देंगे। इसके अलावा, करीना कपूर खान, फिलहाल आमिर खान के साथ अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन करती दिखाई देंगी।

बेटे की देखभाल में व्यस्त
गौरतलब है कि पिछली बार तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्मों से एक ब्रेक लिया था। वैसे ही इस बार भी जेह के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्मों से छोटा सा ब्रेक लिया और बेटे के परवरिश में सारा ध्यान लगाया। अब करीना कपूर खान, जेह के जन्म के 1.5 साल बाद एक बार फिर से सेट पर लौट चुकी हैं। जहां प्रेगनेंसी के दौरान वो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करती नज़र आई थीं वहीं प्रेगनेंसी के बाद भी करीना कपूर खान लगातार फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रही हैं।

बेटों के ट्रोल होने से दुखी थीं करीना
जब करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों के नाम अनाउंस किए तो दोनों बार ये बच्चे ट्रोल हुए। फैन्स को तैमूर और जहांगीर दोनों ही नाम से दिक्कत थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कुबूल किया कि जब उनके बेटों के नाम ट्रोल हो रहे थे तो इसका असर उन पर भी पड़ा। उन्हें काफी खराब लगा और समझ ही नहीं आया कि लोग इतने छोटे बच्चों को ट्रोल क्यों करेंगे।

प्रेगनेंसी के दौरान बनाया ट्रेंड
पिछली बार भी करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को भी स्टाईल स्टेटमेंट बना दिया था। पिछली बार जब करीना प्रेगनेंट थीं तो उनकी ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल थीं। इस बार भी करीना कपूर खान के काफ्तान बहुत पॉपुलर हुए। करीना आराम से इनमें घूमते दिखाई देती थीं। अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी करीना ने फैन्स को अपनी झलक दी।

21 सालों का करियर
करीना कपूर खान बॉलीवुड में 21 साल पूरे कर चुकी हैं। उन्होंने रिफ्यूजी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। करीना ने पिछले साल रिफ्यूजी के 20 साल पूरे होने पर फिल्म के लिए अपना पहला शॉट भी शेयर किया था। हालांकि, दिलचस्प ये है कि ये करीना कपूर की पहली फिल्म नहीं थी।

पहली फिल्म की शूटिंग
करीना कपूर की पहली फिल्म थी कहो ना प्यार है। करीना कपूर और ऋतिक रोशन इस फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे थे। करीना ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन फिल्म के बीच में उन्हें लगा कि फिल्म में केवल ऋतिक को तवज्जो मिलेगी, उन्हें नहीं। यही सोचकर करीना ने ये फिल्म छोड़ दी और फिर अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी में अपना डेब्यू किया।

सीता बनने की डिमांड
करीना कपूर खान के सीता बनने को लेकर 12 करोड़ की डिमांड करने को लेकर हाल ही में काफी कंट्रोवर्सी हुई है। जहां करीना कपूर खान ने फिल्म के लिए 12 करोड़ मांगे थे वहीं फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर का कहना था कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को छोड़कर और किसी को अप्रोच ही नहीं किया गया था। करीना का कहना था कि उन्होंने 12 करोड़ मांगे क्योंकि उन्हें लगता है कि ये उनका हक है और हीरोइनों को भी उतनी ही फीस मिलनी चाहिए जितनी कि हीरो को मिलती है।

आखिरी बार दिखीं प्रेगनेंट
करीना कपूर खान, परदे पर आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 2019 में गुड न्यूज़ नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में भी करीना कपूर खान एक प्रेगनेंट औरत के रोल में दिखाई दी थीं। जेह के जन्म के बाद करीना कपूर खान वापस सेट पर लौटीं सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स फिल्म पर। उनके वापस प्रेगनेंसी की खबर से गपशप गली में मज़ेदार माहौल तो बना ही, करीना ने भी अपने पोस्ट से सबका मूड हल्का कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications