..................... Saif Ali Khan 52nd birthday pics with full family sans sara | सैफ अली खान के 52वें जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान के 52वें जन्मदिन की तस्वीरें: नन्हें तैमूर और जेह के साथ भईया इब्राहिम, साथ में दिखीं सबा - सोहा

सैफ अली खान 16 अगस्त को 52वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके घर पर इकट्ठा हुआ। जहां सैफ की दोनों छोटी बहनें सबा अली खान और सोहा अली खान, राखी का त्योहार मनाने के बाद एक बार फिर उनके जन्मदिन पर इकट्ठा हुईं वहीं दूसरी तरफ, सारा को छोड़कर उनकी तीनों बेटे इस मौके पर सैफ के साथ रहे।

Recommended Video

Kareena Kapoor ने Saif Ali Khan के लिए रखी party, Saif को बताया- best husband, photos viral

कुणाल खेमू भी तस्वीरों में मस्ती के मूड में नज़र आए। ये तस्वीरें, सैफ की बहनों सोहा अली खान और सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

saif-ali-khan-52nd-birthday-pics-with-three-sons-ibrahim-taimur-and-jeh-ali-khan-sisters-saba-soha

तस्वीरों में सैफ अली खान भी केक काटते और उसके बाद खाने का मज़ा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वो अपने दोस्त कुणाल खेमू के साथ भी किसी ग़ुफ्‍़तग़ू में नज़र आ रहे हैं। यहां देखिए उनके जन्मदिन की तस्वीरें।

नहीं दिखीं सारा अली खान

नहीं दिखीं सारा अली खान

इस मौके पर सैफ अली खान का पूरा परिवार उनके साथ दिखाई दिया। बस उनकी बेटी सारा अली खान अपने अब्बा के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ नहीं हो पाईं।

साथ में दिखीं सबा

साथ में दिखीं सबा

सारा ना सही लेकिन उनकी बुआ सबा अली खान ज़रूर पहली बार पूरे परिवार के साथ नज़र आईं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से सबा अली खान, इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हो चुकी हैं और वो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

चाय के बाद वाली चर्चा

चाय के बाद वाली चर्चा

कुणाल खेमू और बेटे इब्राहिम अली खान के साथ सैफ अली खान किसी चर्चा में ग़ुम दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि दर्शक काफी समय से कुणाल और सैफ की फिल्म गो गोआ गॉन के सीक्वल का इंतज़ार कर रहे हैं।

खाना पीना और मस्ती

खाना पीना और मस्ती

सोहा ने सैफ के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। हालांकि, इन तस्वीरों में सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू कहीं नज़र नहीं आईं।

हंसता खेलता पटौदी परिवार

हंसता खेलता पटौदी परिवार

हंसता खेलता पटौदी परिवार पहली बार साथ में नज़र आया। हां, इस तस्वीर को परफेक्ट इसलिए नहीं कहा जा सकता क्योंकि तस्वीर में सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर और बेटी सारा अली खान नहीं है। सारा इस समय अपनी फिल्मों में व्यस्त है वहीं शर्मिला टैगोर भी काफी समय बाद सेट पर लौट चुकी हैं।

साथ में मनाई राखी

साथ में मनाई राखी

हाल ही में पूरे परिवार ने साथ में राखी का त्योहार मनाया था। ये पहली बार था जब सैफ अली खान को फैन्स ने उनकी दोनों बहनों सोहा अली खान और सबा अली खान के साथ एक साथ देखा।

सबसे हैंडसम लड़के

सबसे हैंडसम लड़के

इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान और दोनों भाईयों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए करीना ने लिखा - इससे हैंडसम लड़के एक साथ कहां देखने को मिलेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X