..................... Saif Ali Khan's 43rd birthday today - Hindi Filmibeat

सैफ अली खान को 43वां बर्थडे मुबारक हो!

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का आज 43वां जन्मदिन है। आज के दिन ही सैफ अली खान ने पटौदी खानदान में जन्म लिया था। सैफ अली खान का यंग डैशिगं लुक आज भी लड़कियों के दिल की धड़कनें बढ़ा देता है। सैफ अली खान बॉलीवुट के टॉप के एक्टरों में गिने जाते हैं। पिछले कुछ सालों से सैफ अली खान के करियर में काफी अच्छे टर्न्स आए हैं। साथ ही उनकी जिंदगी में भी करीना कपूर जैसी बेगम ने कदम रखा है जो कि उनके लिए काफी लकी साबित हो रही हैं। सैफ अली खान के करियर की कुछ फिल्में जैसे दिल चाहता है, कल हो ना हो उनकी बेहतरीन एक्टिंग की निशानी हैं।

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह केसाथ हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए। लेकिन अमृता के साथ उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिका नहीं रह सका। आखिरकार कुछ सालों बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद सैफ अली खान का करियर ग्राफ कभी ऊपर तो कभी नीचे चलता रहा। साल 2000 की शुरुआत में सैफ अली खान की एक्टिंग को लोगों की सराहना मिली। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर अपना जमाने की काफी बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान से शादी करके बॉलीवुड में कुछ समय तक राज किया लेकिन बाद में अपने घर और बच्चों के चलते वो व्यस्त हो गयीं।

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ कम ही देखे जाते हैं। सैफ ने अपने करियर के ग्राफ के ऊपर जाने के बाद करीना कपूर के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी पिछले साल के अंत में बहुत ही सिंपल तरीके से हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X