..................... Saif Ali Khan hospitalised | सैफ बीमार, अस्‍पताल में भर्ती - Hindi Filmibeat

सैफ बीमार, अस्‍पताल में भर्ती

By Super

Saif Ali Khan
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान विषाक्‍त भोजन खाने की वजह से बीमार पड़ गए जिसकी वजह से उन्‍हें मुम्‍बई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि लीलावती अस्पताल में भर्ती अभिनेता सैफ अली खान दो से तीन दिनों के भीतर वापस आ जाएंगे।

करीना ने बताया कि सैफ की हालत अब ठीक है। उन्हें दो से तीन दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"

सैफ की मां और अपने समय की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा, "भेलपुरी खाने की वजह से उसके पेट में कुछ तकलीफ हो गई थी। बाकी सब ठीक है।"

गत तीन वर्षो के भीतर सैफ को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पहली बार मार्च 2006 में कुआलालंपुर में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X