सैफ और अक्षय ने तोडा़ यशराज का रुल
सैफ और अक्षय ने तोडा़ यशराज का रुल यशराज हमेशा से अपनी फिल्मों को काफी रहस्यमयी ढंग से दर्शकों के सामने लाते रहे हैं जो आज भी कायम है। इसे यदि उनकी पॉलिसी कही जाए तो शायद गलत नहीं होगा। मगर हाल ही में उनकी इस पॉलिसी को तोडने का पराक्रम हमारे छोटे नवाब सैफ अली खान ने कर दिखाया। आदित्य चोपडा की रजामंदी के बगैर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'तशन' के लुक में ही अपनी बहन सोहा के साथ एक एशियन पेंट के विज्ञापन में नज़र आए। आदित्य ने अपनी फिल्म 'तशन' के सभी स्टारकास्ट को कह रखा था कि फिल्म के लुक में वह अपने आपको लोगों के सामने पेश न करें। सैफ ने बिना आदित्य को बताए यह विज्ञापन कर डाला। जब आदित्य ने सैफ को इस विज्ञापन फिल्म में देखा तो उनका आगबबूला होना जाहिर था। उन्होंने तुरंत सैफ को फोन करके काफी भला बुरा कहा। मगर बात सिर्फ इतनी नहीं है। इस फिल्म के एक और कलाकार ने भी कुछ इसी तरह का काम करके आदित्य के गुस्से को भडका दिया।
हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की जो सैफ की तरह तशन के एक हीरो हैं। खिलाडी और अनाडी का यह मिलन काफी दिनों बाद इस फिल्म में लोगों को नज़र आएगा। अक्षय ने भी आदित्य की रज़ामंदी के बगैर अपने कुछ फोटो शूट करवा लिए। मगर खुले शब्दों में आदित्य इन्हें डांट फटकार नहीं सकते क्योंकि दोनों बडे स्टार हैं। खैर अब वेट एंड वाच के तर्ज पर हम यही कर सकते हैं कि यशराज की अगली फिल्मों में इन दोनों के होने की प्रतीक्षा करें, जिसकी संभावना काफी कम नज़र आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications