..................... Saif advised Soha Ali Khan to get marry at the age of 40 - Hindi Filmibeat

सैफ-करीना को लगता है सोहा बड़ी हो गयीं, अम्मी देती हैं टिप्स!

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी को लेकर एक बार फिर से खबरें बनना शुरु हुई हैं। सोहा का कहना है कि उनकी अम्मी को जितनी सोहा की शादी की जल्दी ही उनके भाई यानी सैफ चाहते हैं कि सोहा की शादी उतनी ही देर में हो। सोहा अली खान का कहना है सैफ ने उन्हें सलाह दी है कि वो 40 की उम्र के बाद ही शादी करें। लेकिन इसी के साथ सोहा ने बताया कि सैफ अली खान या करीना कपूर कभी भी सोहा को किसी प्रकार के टिप्स नहीं देते क्योंकि उन्हें लगता है कि सोहा अली खान अब बड़ी हो गयी हैं और उन्हें किसी भी तरह के टिप्स की जरुरत नहीं है। लेकिन सोहा की अम्मी यानी शर्मिला टैगोर जरुर सोहा को हर समय बताती रहती हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए क्या नहीं।

सैफ अली खान ने दो शादियां की पहली शादी उनकी अमृता सिंह से हुई और दूसरी शादी उन्होंने 40 की उम्र में आकर करीना कपूर से की जो कि उनसे करीब 10 साल छोटी हैं। लेकिन वही सैफ चाहते हैं कि सोहा अली खान 40 की उम्र के बाद शादी करें क्योंकि उनके अनुसार 40 की उम्र से पहले इंसान शादी के लिए तैयार नहीं होता है। 40 के बाद ही शादी को लेकर सीरियसनेस आती है और साथ ही सैफ अली खान ने ये भी कहा कि 40 की उम्र के बाद इंसान को समझ में आता है कि असल में वो क्या चाहता है और किसके साथ पूरी जिंदगी बिता सकता है।

सैफ और सोहा दोनों ही भाई बहन हैं और सैफ ने दो शादियां की हैं और एक शादी उन्होंने काफी छोटी उम्र में ही कर ली थी लेकिन बाद में उनकी ये शादी नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गये। और फिर सैफ ने करीना कपूर से शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X