'सलमान खान मेरे मेंटर हैं, उनके साथ फिल्म करने से ज्यादा बड़ी बात ये है'- सई मांजरेकर
सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सई मांजरेकर ने भाईजान के लिए कुछ कहा है। सई का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैँ। दरअसल सई इस समय कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैँ। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने कहा है कि.. 'सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत करना अपने आप में खास है, वो मेरे लिए एक मेंटर की तरह है और इसका अनुभव शानदार है।
उन्होने इंडस्ट्री में इतने साल काम किया है और हर एक चीज से अच्छी तरह वाकिफ हैँ। यही कारण था कि मेरे पास हर एक सवाल का जवाब था क्योंकि मेरे पास ऐसा एक व्यक्ति है जो कि सब जानता है।'

सई का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो एक तेलुगू फिल्म मेजर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगातार चल रही है।
हाल ही में उनसे भाषा को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा था कि भाषा मेरे लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। ऐसा पहली बार होगा जब सई किसी तेलुगू फिल्म में धमाका करने जा रहीं हैं।
दबंग 3 में उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और उनकी मासूमियत के लोग दीवाने हो गए थे। वो सलमान खान के पहले प्यार रोल में नजर आईं थीं जिसको मार दिया जाता है। हालांकि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की पत्नी के किरदार में है दिखीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











