Pic of The Day: सलमान खान के नए रोमांस पर टिक गई है सबकी नज़र, ताज़ा वायरल तस्वीर
सलमान खान दबंग 3 में एकदम नए रोमांस के साथ नज़र आने वाले हैं। दरअसल, काफी समय बाद सलमान खान किसी नई जोड़ी के साथ नज़र आने वाले हैं और इसलिए फैन्स उनकी नई केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
सलमान खान फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। ये रोमांस फिल्म की प्रीक्वल पार्ट का हिस्सा होगा। यानि कि चुलबुल की ज़िंदगी का पहला प्यार।

साईं मांजरेकर ने हाल ही में अपनी और सलमान की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में वाकई दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। सलमान और साईं की केमिस्ट्री पर फिलहाल सबकी नज़र है। फिल्म से उनका गाना भी रिलीज़ हो चुका है।
नैना लड़े नाम के इस गाने में साईं और सलमान का रोमांस देख फैन्स दोनों को पहले ही पास कर चुके हैं। देखिए सलमान खान की कुछ बेहद खास जोड़ियां -


Click it and Unblock the Notifications











