शादी के 2 साल बाद 38 साल की एक्ट्रेस ने लिया तलाक, एक्स- हस्बैंड के साथ में की पार्टी, खूब पी शराब और फिर...

Sai Tamhankar Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिनका रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिकता नहीं है और तलाक हो जाता है। अभी सारे ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने एक से ज्यादा या दो से ज्यादा बार भी शादी की है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी 38 साल की एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने शादी के 2 साल बाद ही तलाक ले लिया।
दरअसल हम बात कर रहे हैं मराठी एक्ट्रेस सई ताम्हणकर की। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद वह चर्चा में आ गई है। दरअसल उन्होंने 2013 में प्रोड्यूसर अमेय गोसावी के साथ में शादी की थी और 2 साल बाद तलाक हो गया। लेकिन अब सालों बाद उन्होंने शादी और तलाक पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
सई ताम्हणकर ने जब मशहूर प्रोड्यूसर के साथ शादी की तो शुरुआत में तो यह रिश्ता ठीक चल और 2 साल के बाद ही दोनों अलग हो गए। अब हाल ही में Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कोर्ट में जब उनका तलाक फाइनल हो गया था तो उन्होंने और अमेय ने 8-10 दोस्तों के साथ में पार्टी की थी।
सई ताम्हणकर ने इस दौरान कोर्ट में अपने तलाक के अनुभव को भी शेयर किया और कहा कि "वो जगह एक मार्केट जैसी लगती है। जहां पर आपका नाम चिल्लाया जाता है। लेकिन मेरे लिए सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि मुझे वहां पर सई ताम्हणकर गोसावी नाम से बुलाया गया क्योंकि तलाक के पेपर पर मेरा यही नाम था। लेकिन मैंने इसको बदल लिया था।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "तलाक के बाद में हम दोनों अजीबोगरीब स्पेस में थे और हम बस रिलैक्स फील करना चाहते थे। इसी के चलते हमने ड्रिंक के लिए बाहर जाने का फैसला ले लिया था। लेकिन वहां पर सब रोने लग गए और हमने कुछ प्यार भरी बातें भी की थी। एक दूसरे को जिंदगी को लेकर कुछ सलाह भी दी। कुछ करीबी दोस्तों को ही इस बात की जानकारी थी और इसी वजह से उन्होंने हमें फोन किया था।"
सई ताम्हणकर ने बताया कि "बाद में लगातार फोन आने लगे कि तुम कैसे हो और सब ठीक है? जैसे-जैसे लोग कॉल कर रहे थे तो हमने उनको लोकेशन बता दी और वहां पर 8 से 10 लोग आगे। फिर हमने साथ में मिलाकर शराब पी थी और एक अच्छा वक्त बताया था।" एक्ट्रेस तलाक के बावजूद अपने एक्स हस्बैंड से अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं और एक दूसरे से दोनों मिलते भी रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




