Kalki में दीपिका पादुकोण को इस 33 साल की टॉप एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, कम फीस लेकर कर दिया 30 करोड़ का फायदा
Sai Pallavi Replaces Deepika Padukone In Kalki: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्की 2898 AD' को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं। अब दीपिका पादुकोण की कास्टिंग के विवाद के बाद मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के किरदार का रीप्लेसमेंट खोज लिया है। काफी समय से मेकर्स इस चेहरे को खोज रहे थे और अब उनकी तलाश पूरी हो गई है।

साई पल्लवी मेकर्स की पहली पसंद
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, SUM-80 के अहम रोल के लिए अभिनेत्री साई पल्लवी से बात की गई है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मेकर्स का 30 करोड़ का फायदा
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी को कास्ट करने से कथित तौर पर करीब ₹30 करोड़ की बचत होगी।
दीपिका पादुकोण का कल्कि में किरदार
पहली फिल्म में दीपिका पादुकोण ने SUM-80 (सुमति) का रोल निभाया था। उनका किरदार कहानी के लिए बहुत जरूरी था। वह एक प्रेग्नेंट टेस्ट सब्जेक्ट थीं और कल्कि की भविष्यवाणी से जुड़ी मां का रोल निभाया था।
शुरुआती दौर में है बातचीत
सूत्रों का कहना है कि साई पल्लवी से बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। मेकर्स को लगता है कि साई पल्लवी इस रोल के लिए सही हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई पक्की बात नहीं है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
साथ ही, यह भी साफ किया गया है कि साई पल्लवी को फिल्म के लिए साइन किए जाने या शूटिंग जल्द शुरू होने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक जानकारी का ही इंतजार करें।
दीपिका पादुकोण का फीस विवाद
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की खबर सितंबर 2025 में सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फीस को लेकर बात नहीं बनने के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ी थी। हालांकि, दीपिका या मेकर्स की ओर से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है। अब दर्शकों को इंतजार है कि 'कल्की 2898 AD' के सीक्वल में SUM-80 का किरदार आखिर कौन निभाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











