..................... Sai Pallavi Quit mbbs for acting rejected an advertisement of crores - Hindi Filmibeat

एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ी डॉक्टरी, अपनी शर्तों पर जीती हैं ये हसीना, करोड़ों का ठुकरा दिया था ऑफर

Sai Pallavi Career: साई पल्लवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब जल्दी ही वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म से वह बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है और इसको 1 मई को रिलीज किया जाएगा।

Sai Pallavi

माता सीता का रोल निभाएंगी साई पल्लवी

इसके बाद में साई पल्लवी की इस साल दिवाली के मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म रामायण भी रिलीज होगी। जो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अभिनेत्री माता सीता का किरदार निभाने वाली है और उनके साथ में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे।

सादगी भरे अंदाज़ के लिए पसंद की जाती हैं एक्ट्रेस

लेकिन आज हम साई पल्लवी के बारे में आपको बताने वाले हैं। हर किसी को पता है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बन चुकी है। वह अपने नॉन ग्लैमरस लुक की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है और वह बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हमेशा नजर आती हैं।

साई पल्लवी हमेशा अपने नो मेकअप नेचुरल लुक और सादगी से लोगों का दिल जीत लेती है। किसी भी फिल्म या फिर किसी भी इवेंट में वह बिना मेकअप की ही नजर आती है और यही अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है। आज के समय में वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

साधारण परिवार से आती हैं साई पल्लवी

साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 में कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। वह कोटागिरी से जुड़े एक बडगा परिवार से आती हैं। लेकिन अभी के वक्त में वह रीजनल सिनेमा में छाई रहती हैं। उन्होंने बहुत ही साधारण तौर पर शुरुआत की और वह बिल्कुल आम परिवार से आती हैं।

साई पल्लवी ने की है डॉक्टरी की पढ़ाई

साई पल्लवी ने अपनी पढ़ाई कोयंबटूर, तमिलनाडु के अविला कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद जॉर्जिया के त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री ली। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। जहां उनकी एनर्जी और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आई।

साई पल्लवी की जिंदगी में साल 2015 में बड़ा बदलाव आया। फ़िल्म प्रेमम में मलार के रोल के लिए उनको चुना गया। उन्होंने इस फिल्म में काफी बेहतरीन किरदार निभाया और यह दर्शकों के दिलों में उतर गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और रात हो रहा था अभिनेत्री साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन गई।

साई पल्लवी ने ठुकराया था करोड़ों का ऑफर

पहली ही फिल्म इतनी ज्यादा सुपरहिट हो जाने के बाद में साई पल्लवी को और भी बेहतरीन फिल्में ऑफर होने लगी। इसके बाद साल 2019 में उन्हें फेयरनेस क्रीम का एडवर्टाइजमेंट करने के लिए भी ऑफर आया। जिसके लिए उन्हें लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की फीस मिलने वाली थी। इसके लिए उन्हें दो करोड़ का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने बिना किसी भी हिचकिचाहट के इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

साई पल्लवी ने इस पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपना रंग बहुत पसंद है और वह अपने स्किन कलर के साथ में पूरी तरह कंफर्टेबल है। वह किसी भी तरीके की फेयरनेस क्रीम को सपोर्ट नहीं करती है और खुद भी इस्तेमाल नहीं करती हैं। यही वजह है कि वह फैंस और दर्शकों के बीच इतनी ज्यादा पॉपुलर है।

Read more about: sai pallavi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X