'रामायण' में सीता बनने जा रही इस एक्ट्रेस ने कभी किया था ऐसा काम, पुराना वीडियो हुआ वायरल

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों पहले सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो भी लीक हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। लेकिन इसी बीच माता-पिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इस 'रामायण' फिल्म में सीता माता का किरदार साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी निभा रही है। अभिनेत्री की सादगी ने हर किसी का दिल जीत रखा है। लेकिन अब उनका एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह कैटरीना कैफ के पॉपुलर गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करती नजर आई।
साई पल्लवी ने इस वीडियो में गुलाबी बॉटम के अलावा व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप पहनी हुई है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार आपको बता दें कि यह डांस परफॉर्मेंस उंगलिल यार अदुथा प्रभु देवा डांस रियलिटी शो के दौरान का है जिसको साल 2008 में टेलीकास्ट किया गया था। अब यह वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।
साई पल्लवी को एक्टिंग के अलावा डांस कभी शुरू से काफी शौक रहा। अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि उनकी मां ने उनका बचपन से माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की वीडियो दिखाए। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने कई सारे डांस कंपटीशन में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की थी।
हालांकि अगर हम नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही है रामायण फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, बॉबी देओल, लारा दत्ता, यश,और अरुण गोविल जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।


Click it and Unblock the Notifications











