नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साईं पल्लवी का पत्ता अब ये बॉलीवुड हसीना नजर आएंगी मां सीता के किरदार में

Sai Pallavi out from Nitesh Tiwari's 'Ramayana Movie: नितेश तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर लाइमलाइट में हैं। हर किसी को इंतजार है कि कब फिल्म को लेकर काम तेजी से चलेगा। फिल्म के लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। फिल्म में लीड किरदार राम के लिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का चुनाव किया गया है। अब ऐसे में माता सीता का किरदार कौन निभाएगा यह जानने के लिए फैन्स की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अभी तक आ रही खबरों के मुताबिक बताया जा रहा था कि साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस साईं पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है, लेकिन लेटेस्ट खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि साईं पल्लवी का इस फिल्म से पत्ता कट गया है।
क्या नजर आएंगी अब साईं पल्लवी की जगह जाह्नवी कपूर
हाल ही में मिल रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रामायण में साईं पल्लवी की जगह अब जाह्नवी कपूर माता सीता के किरदार में नजर आ सकती हैं। इस खबर को जानने के बाद फैन्स भी हैरान रह गए हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने जाह्नवी कपूर के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार बदलाव देखे जा सकते हैं। फिल्म की फाइनल कास्ट की लिस्ट का फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बन रही है भारी बजट की फिल्म
आपको बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में सनी देओल और विजय सेतुपति का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म को 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है। यह फिल्म मैजिकल गाथा है इसलिए फिल्म के विजुअल पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर भारी फीस चार्ज कर रहे हैं। साथ ही साउथ स्टार यश ने भी भारी फीस की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि यश रावण के किरदार के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications