46 साल के हीरो ने अपनी 'भाभी' से शादी करने का किया फैसला, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप!

Sai Kiran Sravanthi Wedding

Sai Kiran Sravanthi Wedding: कई बार सुनने के लिए मिलता है कि यह सितारे एक साथ में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। आज हम आपको टॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो अब शादी करने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं साई किरण की।

करियर ग्राफ

साई किरण ने अपने फ़िल्मी करियर से एक अच्छी खासी पहचान बना ली थी और आपको बता दें कि उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जिसमे 'प्रेमिंचु' भी शामिल है। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन हिट फिल्में दी है। लेकिन बाद में उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा और उनको फिल्मों के ऑफर भी कम होने लगे।

टीवी शोज में किया काम

बाद में साई किरण को सीरियल ऑफर हुए और यहीं से उनके करियर ने एक दूसरी दिशा ले ली थी। टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने काफी लंबे समय तक राज किया। किसी भी चैनल पर अगर देखा तो वहां पर उनके ही सीरियल आते थे। उन्होंने तेलुगू से लेकर तमिल और कन्नड़ के कई सारे शोज में काम किया था।

शादी का फैसला

लेकिन अब आपको बता दें कि खबर आ रही है कि साई किरण दूसरी शादी करने वाले हैं। दरअसल उन्होंने साल 2010 में वैष्णवी नाम की एक लड़की के साथ में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। अब एक्टर 'कोयीलम्म' सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस स्रवंती से शादी करने जा रहे हैं और दोनों ने सगाई कर ली है। बता दे कि सीरियल में एक्ट्रेस अभिनेता की भाभी के किरदार में नजर आई थी।

More from Filmibeat

Read more about: sai kiran sravanthi south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X