'रईस' के ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड..एक दिन में 11 मिलियन लोगों ने देखा!
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस के ट्रेलर को एक दिन में 11 मिलियन लोगों ने देखा।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का कल यानी 7 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। कमाल की बात ये है कि ये ये ट्रेलर एक ही दिन में करीब 11 मिलियन लोगों ने देखा है। वहीं 24 घंटे पर नज़र डाली जाए तो इस ट्रेलर को 21 मिलियन लोगों ने देखा है।
अब इतने लोगों का इस ट्रेलर को देखने से तो आप समझ ही गए होंगे कि शाहरुख की फिल्म का लोग कितना बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

यही नहीं, इस ट्रेलर को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर अब तक भी ट्रेंड कर रहा है और धड़ल्ले से इसे लोग शेयर भी कर रहे हैं।
शाहरुख खान पर भड़के राकेश रोशन..कहा 'खेल रहे Dirty Game'
फिल्म में डॉन के रूप में शाहरुख के शानदार लुक के साथ-साथ उनकी ऐक्टिंग भी दमदार नज़र आ रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं और ट्रेलर को देखकर साफ पता लग रहा है कि उनका रोल भी काफी दमदार है। फिल्म में एक झलक सनी लियोनी का भी है, हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications